विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के आयोजन पर संतुष्टि जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर पिछले महीने हैदराबाद में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के सफल आयोजन पर संतुष्टि जाहिर की.

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के आयोजन पर संतुष्टि जताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
  • मोदी और ट्रंप ने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के आयोजन पर संतुष्टि जताई
  • इस कार्यक्रम में 150 देशों के निवेशकों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया
  • दुनियाभर के 1500 उद्यमियों ने हिस्सा लिया
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर पिछले महीने हैदराबाद में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के सफल आयोजन पर संतुष्टि जाहिर की. इस दौरान ट्रंप की बेटी और उनकी वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम का विषय 'महिला, सभी के लिए पहली प्राथमिकता' था.

यह भी पढ़ें: आख‍िर क्‍यों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है इवांका ट्रंप और पीएम मोदी की ये तस्‍वीर?

मोदी के जून में हुए अमेरिका दौरे के दौरान ही वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में इवांका के शिरकत करने का ऐलान हो गया था. मोदी ने 28 नवंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया था.

VIDEO: जब सच्चे दोस्त मिले व्हाइट हाउस में
इस कार्यक्रम में 150 देशों के निवेशकों और उद्यमियों सहित लगभग 1,500 प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था. इसमें आधे से अधिक महिलाएं थीं. विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉअर्ट ने संवाददाताओं को बताया कि यह सम्मेलन सफल रहा. इस दौरान दुनियाभर के 1500 उद्यमियों ने हिस्सा लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com