विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

पाक में अल्पसंख्यकों की आबादी घटने के बारे में भारत का दावा झूठा: पाकिस्तान

पाक ने कहा- यह तथ्य गलत है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की जनसंख्या 1947 के 23 फीसदी से घटकर 2011 में 3.7 प्रतिशत रह गई

पाक में अल्पसंख्यकों की आबादी घटने के बारे में भारत का दावा झूठा: पाकिस्तान
प्रतीकात्मक फोटो.
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने अपने यहां अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होने के आरोपों को बुधवार को एक बार फिर से खारिज कर दिया और कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी में भारी गिरावट आने संबंधी भारत का दावा झूठा है.

पाक विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर इसे स्पष्ट रूप से खारिज करता है.

बयान में कहा गया है कि भारत सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बेबुनियाद आरोप लगाए और यह तथ्य गलत है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की जनसंख्या 1947 के 23% से घटकर 2011 में 3.7% रह गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Minorities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com