विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

जम्मू-कश्मीर से Article-370 हटाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, अब भारत में डाक सेवा बंद की

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 (Article 370) के निरस्त होने के बाद से भारत व पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

जम्मू-कश्मीर से Article-370 हटाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, अब भारत में डाक सेवा बंद की
प्रतीकात्मक तस्वीर.
चंडीगढ़:

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 (Article 370) के निरस्त होने के बाद से भारत व पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. भारत के इस फैसले के बाद से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है और उसने इसी बीच अब पाकिस्तान से भारत में भेजे जाने वाले पोस्टल मेल भेजना बंद कर दिया है. इसके बारे में शनिवार को जानकारी मिली. मीडिया रिपोर्टों में भारतीय डाक विभाग के उप-महानिदेशक अजय कुमार रॉय के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा शुल्क विभाग ने 23 अगस्त को अपने एक आदेश में मेलों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. यह एकपक्षीय आदेश 27 अगस्त को लागू हुआ. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले पत्रों और प्रकाशनों को पहले सऊदी अरब एयरलाइंस के माध्यम से भारत में भेजा जाता था. 

UN में अपने भाषण में परमाणु युद्ध का राग अलापते नजर आए इमरान खान 

चंडीगढ़ स्थित भारत-पाक शांति कार्यकर्ता चंचल मनोहर सिंह ने बताया कि डाक सेवा को रोकना मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है. भारत व पाकिस्तान के बीच कई प्रतिनिधिमंडलों में शामिल रहे सिंह ने कहा, "यह भारत में साहित्यिक दुनिया को एक झटका है. पंजाब के लोग लाहौर से गुरुमुखी लिपि में प्रकाशित होने वाली त्रैमासिक पत्रिका 'पंजाब दे रंग' को पढ़ने के शौकीन थे और अब यह आनी बंद हो गई है." सिंह सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ पीस के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने डाक सेवा की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि इससे आम आदमी प्रभावित हो रहे हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Article 370, Pakistan, Postal Service, Postal Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com