काबुल:
नाटो के एक प्रवक्ता का कहना है कि पाक ने नाटो को कुछ सहयोग देना अब शुरू कर दिया है। हाल ही में अफगान सीमा से नाटो के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया था। इससे पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी आने लगी थी और अफगानिस्तान में पाकिस्तान के सहयोग को लेकर आशंकायें बढ़ गईं। सैनिकों की मौत को लेकर पाकिस्तान में अब भी बहुत गुस्सा है और वह अमेरिका से अपने हवाई ठिकाने को खाली करने की मांग कर रहा है। अब नाटो का कहना है कि अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत में पाकिस्तान का सहयोग मिलने लगा है और इसे अच्छा संकेत माना जाना चाहिये। पाकिस्तानी सेना ने इस पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, नाटो, Pakistan, NATO