विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

पाकिस्तान लौटने पर गिरफ्तार होंगे मुशर्रफ : खोसा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जब भी स्वदेश लौटेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब प्रांत के गवर्नर लतीफ खोसा ने यह एलान किया है।
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जब भी स्वदेश लौटेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब प्रांत के गवर्नर लतीफ खोसा ने यह एलान किया है। सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता खोसा ने सोमवार को कहा, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले की सुनवाई कर रही एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित कर रखा है। मुशर्रफ को वापस आने पर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेनजीर हत्याकांड में सात अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग लगाया गया है और कई अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। मुशर्रफ इन दिनों ब्रिटेन और दुबई में स्व-निर्वासित जीवन बीता रहे हैं। उन्होंने ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नामक एक पार्टी भी बनाई है और वह अगले साल 23 मार्च को पाकिस्तान लौटने की इच्छा जता चुके हैं। वह अप्रैल, 2009 से देश से बाहर हैं। खोसा ने कहा, अगर मुशर्रफ इस्लामाबाद में कदम रखते हैं तो उन्हें संघीय सरकार गिरफ्तार कर लेगी। अगर वह पंजाब प्रांत में आते हैं तो नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सरकार उन्हें पकड़ेगी। ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रवक्ता फव्वाद चौधरी ने पीटीआई को बताया कि कई गिरफ्तारी वारंट के जारी किए जाने और सुरक्षा कारणों के बावजूद मुशर्रफ वतन लौटेंगे। उन्होंने कहा, मुशर्रफ यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जो भी होगा वह अपनी सरजमीं पर लौटेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, मुशर्रफ, पीपीपी, भगोड़ा, Pakistan, Musharraf, PPP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com