विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2011

पाक की सूचना मंत्री ने कैबिनेट मीटिंग में दिया इस्तीफा

कराची में हो रही कैबिनेट की मीटिंग के दौरान अवान ने जब अपने इस्‍तीफे का ऐलान किया तो उनके आंखों में आंसू भरे थे।
कराची: पाकिस्‍तान की सूचना मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने इस्‍तीफा दे दिया है। सूचना मंत्री ने अपना पद छोड़ने के बारे में खुद ही ऐलान किया है। कराची में हो रही कैबिनेट की मीटिंग के दौरान अवान ने जब अपने इस्‍तीफे का ऐलान किया तो उनके आंखों में आंसू भरे थे। अवान ने अपना त्‍यागपत्र पीएम को लिख दिया है। उन्‍होंने 'लगातार अपनी उपेक्षा' किए जाने का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि इस कैबिनेट मीटिंग का सरकारी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा था। अवान ने जैसे ही इस्‍तीफे का ऐलान किया वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कुछ पल के भीतर ही सभी टीवी कैमरामैनों को धक्‍का देकर मीटिंग के हॉल से बाहर निकाल दिया। अवान के इस्‍तीफे के ऐलान करते ही प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी हक्‍के-बक्‍के रह गए, जो इस बैठक में मौजूद थे। सूचना मंत्री फिरदौस अवान ने हाल में घोषणा की थी कि कैबिनेट ने भारत को एमएफएन का दर्जा दे दिया है लेकिन गिलानी सरकार ने बाद में साफ किया था कि यह प्रक्रिया अभी पूरी होनी है। अवान के इस ऐलान के बाद भारत को एमएफएन का दर्जा दिए जाने का पाकिस्‍तान में जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन में कई आतंकी संगठन भी शामिल हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, सूचना, मंत्री, इस्तीफा, अवान, Pakistan, Information Minister, Resigns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com