पाकिस्तान (Pakistan) की नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में आज नए प्रधानमंत्री (Pakistani New Prime Minister) का चुनाव गया. शहबाज शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए, इमरान खान की पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया. इससे थोड़ी देर पहले ही पाकिस्तान में नया प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए संसद का सत्र शुरू था. इससे पहले इमरान खान (Imran Khan) ने पाकिस्तान में अपने समर्थन में रैलियां कर रहे प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद कहा है. इमरान खान ने कहा पाकिस्तान में 'अमेरिका-समर्थित' सरकार बनने के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आपका धन्यवाद. इससे पहले विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ( Pakistan Muslim League-Nawaz (PML-N) President Shahbaz Sharif) ने रविवार को खुद को प्रधानमंत्री (PM) पद के लिए नामित किया था. शहबाज शरीफ तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के भाई हैं. इमरान खान को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट डाले गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Pakistan Crisis Live Updates, Pakistani New Prime Minister, Shahbaz Sharif