विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2016

बलूचिस्तान में हिंसा फैला रहा है भारत : पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी

बलूचिस्तान में हिंसा फैला रहा है भारत : पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को भारत पर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। इन्स्पेक्टर जनरल फ्रंटियर कॉर्प्स (आईजीएफसी) मेजर जनरल शेर अफगान ने बताया 'भारतीय जासूस की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवाद साबित हो गया है।' वह यहां प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एफसी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

प्रांत में चरमपंथ और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में पैरामिलिट्री एफसी का नेतृत्व कर रहे अफगान ने कहा कि बलूचिस्तान में कोई स्थानीय सशस्त्र आंदोलन नहीं है, क्योंकि वहां हिंसा में शामिल लोगों को विदेश से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा अफगान खुफिया एजेंसियां भी आतंकवाद में शामिल हैं।

आईजीएफसी ने यह भी दावा किया कि कुलभूषण यादव की गिरफ्तारी से उसके आकाओं की गिरफ्तारी की राह बनी। सेना के अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को बाधित करने के लिए प्रयासरत है।

कुलभूषण पर पाकिस्तान ने अपने यहां विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि कुलभूषण को ईरान से प्रवेश करने के बाद बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तानी सेना, भारत, पाकिस्तान, बलूचिस्तान, IGFC, अफगान, भारतीय जासूस, आतंकवाद, Pakistan, Army Officer, India, Balochistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com