विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

अमेरिका ने खाली किया शमसी हवाई अड्डा

पाकिस्तान की सेना ने यह दावा किया है कि अमेरिका ने उनका वह हवाई अड्डा खाली कर दिया है जिस पर उनके ड्रोन सर्विस हुआ करते थे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने यह दावा किया है कि अमेरिका ने उनका वह हवाई अड्डा खाली कर दिया है जिस पर उनके ड्रोन सर्विस हुआ करते थे। सेना ने यह भी बताया कि रविवार को अमेरिका के आखिरी विमान के शमसी एयरबेस से चले जाने के बाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सैनिक गतिविधियां रूक गई हैं। हालांकी इस मामले पर पाक में मौजूद अमेरिकी राजदूत और अमेरिकी सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पाक ने ड्रोन हमले में अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका से अपने सैन्य बेस को खाली करने को कहा था। उस हमले में पाकिस्तान के 24 सैनिक मारे गए थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, एय़रबेस, ड्रोन, अमेरिका, Pakistan, Airbase, Drone, US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com