विज्ञापन
This Article is From May 07, 2018

सिंगापुर में हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच बैठक

ट्रंप ने बीते सप्ताह कहा था कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली शिखर बैठक के लिए तारीख और जगह तय हो गयी है. अमेरिकी राष्ट्रपति और कोरियाई शासक के बीच यह पहली बैठक होगी. 

सिंगापुर में हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच बैठक
ट्रंप ने बीते सप्ताह कहा था कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली शिखर बैठक के लिए तारीख और जगह तय हो गयी है.
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के बीच जून में होने वाली शिखर बैठक सिंगापुर में हो सकती है. दक्षिण कोरियाई अखबार ‘ चोसुन इल्बो ’ ने सोमवार को प्रकाशित अपनी खबर में उक्त बात कही है.  ट्रंप ने बीते सप्ताहांत पर कहा था कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली शिखर बैठक के लिए तारीख और जगह तय हो गयी है. अमेरिकी राष्ट्रपति और कोरियाई शासक के बीच यह पहली बैठक होगी. 

डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार के बीच संबंधों में नया मोड़, प्रेसिडेंट ने खुद किया ये खुलासा

ज्यादा जानकारी दिये बगैर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे.’’  दक्षिण कोरिया के अखबार ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐतिहासिक शिखर बैठक जून माह के मध्य में होगी. सूत्र ने ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टॉन के हवाले से उक्त बात कही है.  

वीडियो : किम जोंग उन के मन में क्या है?
mgh
दक्षिण कोरिया की योनहाज समाचार एजेंसी ने भी इसी तरह की खबर दी है जिसके अनुसार, ट्रंप और किम के बीच यह बैठक सिंगापुर में हो सकती है. 





(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump And Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com