विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे ने भी दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कुल 32 देशों से अब तक मिला

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन से दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे हैं. यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है.

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे ने भी दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कुल 32 देशों से अब तक मिला
पीएम मोदी को कुछ इस तरह सम्मान मिला.
  • यह सम्मान नॉर्वे के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है
  • मोदी को इससे पहले स्वीडन का सर्वोच्च विदेशी सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस दिया गया था
  • मोदी की यह नॉर्वे की पहली यात्रा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. ‘ग्रैंड क्रॉस' रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट का सर्वोच्च दर्जा है. यह सम्मान नॉर्वे के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है.

देखें वीडियो

इससे एक दिन पहले मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस' से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया था. यह सम्मान विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन से दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे हैं. यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है.

ईरान से लेकर यूक्रेन पर की बात

पीएम मोदी ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए संवाद व कूटनीति का आह्वान करते हुए कहा कि केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति प्राप्त नहीं की जा सकती है. मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद ये टिप्पणियां कीं. पीएम ने मीडिया के लिये टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में कहा, “भारत और नॉर्वे, दोनों ही नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात से सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं किया जा सकता है. चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के लिए किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करना जारी रखेंगे.” 

ये भी पढ़ें-

पहलगाम के जिक्र से लेकर ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप तक... PM मोदी ने बताया- नॉर्वे से क्या-क्या हुई बातचीत

पीएम मोदी की अपील को जमीन पर उतारने जुटे 27 राज्यों के व्यापारी-उद्योगपति, स्वदेशी इकोनॉमी पर जोर

अमेरिका ने नाइजेरिया में पहले मारा ISIS का टॉप कमांडर, अब एयर स्ट्राइक कर मार दिए 20 जिहादी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Norway Medal, Norway Highest Civilian Honour, Modi Got Norway Highest Civilian Honour, Modi Got Norway Honour, Pm Modi Norway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com