विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

राष्ट्रपति चुनावों में वोट चोरी, बदलने या किसी भी गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं: US चुनाव अधिकारी

चुनाव अधिकारियों ने एक वक्तव्य में कहा, "3 नवंबर को हुए चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे सुरक्षित चुनाव रहा है."

राष्ट्रपति चुनावों में वोट चोरी, बदलने या किसी भी गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं: US चुनाव अधिकारी
चुनाव अधिकारियों ने एक वक्तव्य में कहा, "3 नवंबर को हुए चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे सुरक्षित चुनाव रहा है."
वाशिंगटन:

अमेरिका के संघीय और राज्य चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में संपन्न हुए यूएस राष्ट्रपति चुनावों (US Presidential Elections) में किसी भी तरह की गड़बड़ी के कोई सबूत या साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा सके कि चुनावों में वोट चोरी, बदलाव या मतदान प्रणाली भ्रष्ट हुई है.  देशभर में सुरक्षित और पारदर्शी मतदान के लिए उत्तरदायी संस्था के अधिकारियों ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि डेमोक्रेट्स उम्मीदवार और चुनावों में विजेतारहे जो बाइडेन ने चुनावों में धांधली करवाई है और उनके समर्थन को वोट चोरी करवाए हैं.

चुनाव अधिकारियों ने एक वक्तव्य में कहा, "3 नवंबर को हुए चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे सुरक्षित चुनाव रहा है."

वक्तव्य में कहा गया है, हम जानते हैं कि हमारे चुनावों की प्रक्रिया के बारे में गलत दावे करने के कई निराधार दावे और अवसर रहे हैं, लेकिन हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि हमें अपने चुनावों की सुरक्षा और अखंडता पर अत्यधिक विश्वास है और आपको भी होना चाहिए."

राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, अभी भी 'वोटिंग फ्रॉड' के दावे पर बरकरार

चुनावों के बारे में यह स्टेटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर गवर्नमेंट कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ने जारी किया है, जो प्राथमिक संघीय चुनाव सुरक्षा निकाय, साइबर स्पेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) के तहत एक पब्लिक-प्राइवेट समूह है. इस पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टेट इलेक्शन डायरेक्टर्स और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ स्टेट (जो अमेरिका में चुनाव करवाता है) ने भी दस्तखत किए हैं. इनके साथ ही यूएस एलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के चेयरमैन ने भी इस पर हस्ताक्षर किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Election 2020, Joe Biden अमेरिकी चुनाव, US Elected President, Jo Biden, Donald Trump, No Evidence Of Fraud In US Elections, Election Officials, US Presidential Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com