विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

नवाज शरीफ ने समयपूर्व चुनाव की मांग की

देश की सुरक्षा एजेंसियों पर निशाना साधते हुए शरीफ ने कहा कि इन्होंने अपनी पेशेवर भूमिका को निभाया होता तो राजनीतिक दल परेशानियों का सामना नहीं करते।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीपीपी के नेतृत्व वाली सरकार के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने समय से पहले चुनाव कराने की मांग की है। देश की सुरक्षा एजेंसियों पर निशाना साधते हुए शरीफ ने कहा कि इन्होंने अपनी पेशेवर भूमिका को निभाया होता तो राजनीतिक दल परेशानियों का सामना नहीं करते और पाकिस्तान भी भारत की तरह लक्ष्य निर्धारित करते हुए रास्ता तय करता। शरीफ इन दिनों ने कराची के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मकसद सिंध में पीएमएल-एन के जनाधार को मजबूती देना है। सिंध प्रांत में पीपीपी की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि अगर पीपीपी सरकार इस्तीफा नहीं देती तो देश की स्थिति आगे चलकर और भी दयनीय हो जाएगी। शरीफ ने कहा, हम चाहते थे कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे, लेकिन राष्ट्रपति जरदारी पूरी तरह से नाकाम रहे। उनके पास खुद को साबित करने का एक सुनहरा मौका था। उन्होंने कहा, अकलमंदी यही है कि पीपीपी नया जनादेश हासिल करे क्योंकि जिस दलदल में वे खुद को पा रहे हैं, उससे बाहर निकलने का यही एक रास्ता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के हित में भी यही है कि समय पूर्व चुनाव कराया जाए ताकि उसकी थोड़ा बहुत विश्वसनीयता बनी रह सके। हाल के दिनों में पीएमएल-एन ने कई मुद्दों को लेकर पाकिस्तान की संघीय सरकार और राष्ट्रपति पर हमले तेज कर दिए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नवाज शरीफ, पाकिस्तान, चुनाव, Nawaz Sharif, Election, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com