मानागुआ:
निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में एक रहस्यमय विस्फोट होने के बाद बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। ऐसा लगता है कि यह गड्ढा उल्कापिंड के गिरने से बना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मानागुआ की आबादी लगभग 12 लाख है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन, विस्फोट से बने गड्ढे का व्यास लगभग 12 मीटर है।
सीस्मिक इन्स्टीट्यूट के विल्फ्रेडो स्ट्रॉस ने बताया, 'हमारा मानना है कि यह (गड्ढा) उल्कापिंड के गिरने से ही बना है।' ऐसा प्रतीत होता है कि यह उल्कापिंड शनिवार को मध्यरात्रि के आसपास हवाईअड्डे के नजदीक गिरा था और इसके कारण हुई हलचल पूरी राजधानी में महसूस की गई।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
निकारागुआ में उल्कापिंड, Meteorite In Nicaragua, Meteorite In Managua, मानागुआ में उल्कापिंड