इजरायल (Israel) कई मोर्चों पर एक साथ युद्ध कर रहा है. लेबनान (Lebanon) में इजरायल की तरफ से जमीनी ऑपरेशन जारी है. इजरायली सेना ने बताया कि इसमें आठ सैनिकों की मौत हो गई. हालांकि, सूत्रों की मानें तो इजरायल को ज्यादा नुकसान हुआ है. उनके मुताबिक, इजरायल के अब तक 14 सैनिक मारे जा चुके हैं. बताते चलें कि ईरान ने मंगलवार को अक्टूबर 2024 को इजराइल पर कम से कम 180 बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. इजरायल और ईरान के बीच भी तनाव काफी बढ़ गया है. इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है.
कब शुरू हुआ था आक्रमण?
सोमवार देर रात, इज़रायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ 'लिमिटेड और टारगेटेड रेड्स' शुरू किए. इज़रायल की ग्राउंड फोर्स को लड़ाकू विमानों और आर्टलरी फायर से समर्थन मिलता है. अमेरिका ने सोमवार को कहा था कि इजरायली सेना लेबनान में सीमित अभियान चला रही है. इसके कुछ ही घंटों बाद इजरायली सेना ने औपचारिक रूप से जमीनी आक्रमण शुरू कर दिए. सेना ने ये नहीं बताया कि घुसपैठ में कितने सैनिक शामिल थे, लेकिन कहा कि उसका 98वां डिवीजन, जिसमें पैराट्रूपर्स और कमांडो इकाइयां शामिल थीं, इस हमले में शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेबनान से अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं कई देश
लेबनान में इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच की देश अपने नागरिकों को लेबनान से निकालने में लगे हैं. ब्रिटेन, जर्मनी, तुर्की, ने अपने नागरिकों को बाहर निकालने की शुरुआत की है. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने लेबनान से अपने नागरिकों को समुद्र या हवाई मार्ग से निकालने के लिए 'वैकल्पिक योजना' तैयार की है.विदेश मंत्रालय के अनुसार, "लेबनान में सुरक्षा स्थिति और भी ज्यादा खराब होने की संभावना है."
इजरायल के टारगेट क्या हैं?
सेना ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी पर वो दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रही है. इसमें कहा गया है, "ये टारगेट सीमा के नजदीक गांवों में स्थित हैं और उत्तरी इज़रायल में इजरायली समुदायों के लिए तत्काल खतरा पैदा करते हैं."
ये जमीनी हमला हाल के हफ्तों में इजरायली हवाई हमलों में कई शीर्ष हिज्बुल्लाह कमांडरों के मारे जाने के बाद हुआ है, जिसमें शुक्रवार को नसरल्ला की मौत भी शामिल है. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमले की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को चेतावनी दी, "नसरल्लाह का खात्मा एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन ये अंतिम नहीं है." गैलेंट ने सैनिकों से कहा, "हम सेनाएं, हवा से हमला, समुद्र से हमला और जमीन पर हमला, उन सभी साधनों का उपयोग करेंगे, जिनकी जरूरत हो सकती है."
ये भी पढ़ें-:
ऑपरेशन "True Promise II": ईरान के इजरायल पर ताजा हमले पहले के हमलों से किस तरह अलग? जानिए - सब कुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं