तेहरान:
ईरान ने बुधवार को उस वेबसाइट को बंद कर दिया जिसे अमेरिका आभासी दूतावास कहता है। ईरान डॉट यूएसएम्बैसी डॉट जीओवी को ईरान में बंद कर दिया गया और फारसी में लिखे संदेश में कहा गया है कि कंप्यूटर अपराध कानूनों के तहत इस वेबसाइट से संपर्क संभव नहीं है। इसके अलावा फेसबुक, गैर अंग्रेजी गूगल साइटों तथा कई विदेशी मीडिया पेज समेत कई अन्य वेबसाइटों को आपत्तिजनक करार देते हुए पहले ही बंद कर दिया गया था। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलादीन बुर्जेरदी ने कहा कि नयी अमेरिकी वेबसाइट ने ईरानी जनता को इस बारे में भ्रमित करने का प्रयास किया कि अमेरिका उससे संवाद करना चाहता है। वरिष्ठ सांसदों ने इस वेबसाइट को ईरानी जनता को ठगने और उसे सरकार से दूर करने की कोशिश करार दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ईरान, अमेरिका, हमला, दूतावास, Iran, US, Attack