तेहरान:
ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से आग्रह किया है कि वे तेहरान के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र के दुरुपयोग की अनुमति न दें। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के हवाले से कहा है कि ईरानी विदेश मंत्री अली-अकबर सालेही ने गुरुवार को अपने पड़ोसी देशों से आग्रह किया कि वे ईरान के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र का दुरुपयोग न होने दें। सालेही ने हाल ही में अमेरिकी टोही ड्रोन की ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ को "शत्रुता और अतिक्रमण की एक कार्रवाई" करार दिया। सालेही ने कहा है कि ईरान ने अफगानिस्तान सरकार से इस मुद्दे की जांच करने के लिए तथा इस तरह की घटना दोबारा घटने से रोकने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि इस महीने के प्रारम्भ में मीडिया में खबर आई थी कि ईरान के पूर्वी हिस्से में एक अमेरिकी टोही ड्रोन के सीमा पार करने के बाद ईरानी सैनिकों ने उसे मार गिराया था। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने पिछले सप्ताह स्टेल्थ ड्रोन के मलबे का वीडियो दृश्य दिखाया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से आग्रह किया है कि वे तेहरान के खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र के दुरुपयोग की अनुमति न दें।