Iran Attack On Israel: लेबनान (Lebanon) के परिवहन मंत्री अली हमीह ने कहा कि ईरान के इज़रायल (Iran-Israel War) पर मिसाइल हमला करने के कारण देश में मंगलवार को कम से कम दो घंटे के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया जा रहा है. हमीह ने एक्स पर एक बयान में कहा, "क्षेत्रीय तनाव को ध्यान में रखते हुए, हवाई क्षेत्र को हवाई यातायात के लिए दो घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा." उन्होंने कहा, "उड़ानों की बहाली का मूल्यांकन बाद में किया जाएगा."
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (British Prime Minister Keir Starmer) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला (Jordan's King Abdullah) की है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट तब आई जब लेबनान में तेहरान के हिजबुल्लाह सहयोगियों के खिलाफ इजरायल के अभियान के जवाब में ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों का हमला किया. वहीं कई पत्रकारों ने पड़ोसी देश जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में भी मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूहों ने मंगलवार धमकी देते हुए कहा कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका (US) इजरायल पर ईरानी हमलों के जवाब में शामिल होता है या यदि इजरायल तेहरान के खिलाफ इराकी हवाई क्षेत्र का उपयोग करता है, तो इराक और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा.
तेहरान द्वारा इज़रायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) सुरक्षित स्थान पर हैं. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने मंगलवार को रॉयटर्स को बताया कि पिछले हफ्ते इजराइल द्वारा ईरान के करीबी सहयोगी हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था. अभी वह सुरक्षित स्थान पर ही रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं