- भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच चुशुल-मोल्दो सीमा पर 23वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता 25 अक्टूबर को हुई
- बैठक का उद्देश्य सीमा पर सैन्य तैनाती से जुड़े मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना और शांति बनाए रखना था
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा करते हुए संवाद और तैयारी दोनों पर जोर दिया था
सीमा पर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई है. भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की यह वार्ता 25 अक्टूबर को आयोजित की गई. कोर कमांडर स्तर की यह 23वीं बैठक चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित की गई. इस बैठक के जरिए सीमा सैन्य तैनाती के मामले बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान स्थित लोंगेवाला के अग्रिम इलाकों का दौरा किया थाय
चीन से लगी उत्तरी सीमा की स्थिति पर यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि चल रही वार्ताएं और डी-एस्केलेशन के प्रयास भारत की संतुलित और दृढ़ विदेश नीति का प्रमाण हैं. उन्होंने कहा था, "हमारी नीति स्पष्ट है – संवाद भी होगा और सीमा पर हमारी तैयारी भी अटूट रहेगी."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
विदेश मंत्रालय ने वार्ता के बारे में क्या जानकारी दी?
बुधवार को विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक पश्चिमी क्षेत्र में जनरल-स्तरीय तंत्र की पहली बैठक थी. यह बैठक 19 अगस्त 2025 को हुई 24वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता के बाद आयोजित की गई है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और चीन के बीच कॉर्प कमांडर बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में हुई. दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में हुई 22वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक के बाद से हुई प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया है.
दोनों पक्षों ने यह भी माना कि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनी हुई है. दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि सीमा से जुड़े किसी भी जमीनी मुद्दे को हल करने के लिए मौजूदा तंत्रों का उपयोग जारी रखा जाएगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता और आपसी विश्वास बना रहे. गौरतलब है कि यह वार्ता गलवान घाटी में हुए संघर्ष से उत्पन्न तनाव को कम करने की कोशिशों का भी एक अहम हिस्सा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं