विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2025

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और पूरा परिवार उसमें फंस गया. चारों की मौके पर ही मौत हो गई.

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत
  • हैदराबाद का एक परिवार अमेरिका में छुट्टियों के दौरान भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया.
  • पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की कार एक मिनी ट्रक से टकरा गई और कार में आग लग गई.
  • हैदराबाद की ये फैमिली अपने बच्‍चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में घूमने अमेरिका गए थे.
  • शवों के अवशेष फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा.
हैदराबाद:

अमेरिका में छुट्टियां मनाने गया हैदराबाद का एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की एक कार दुर्घटना में जलकर मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार अटलांटा से डलास लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान तेजस्विनी, उनके पति श्री वेंकट और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है. यह परिवार अमेरिका में छुट्टियां बिता रहा था और अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद कार से डलास लौट रहा था. 

गलत दिशा से आ रही मिनी ट्रक से टक्‍कर 

लौटते समय देर रात ग्रीन काउंटी नामक जगह पर इनकी कार एक मिनी ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और पूरा परिवार उसमें फंस गया. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई.

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे अवशेष 

स्थानीय पुलिस ने शवों के अवशेष, जो मुख्य रूप से हड्डियां हैं, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. अब डीएनए टेस्ट के जरिए शवों की पहचान कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है. परिवार और रिश्तेदारों के लिए ये खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं है.

लेखक के बारे में
img
उमा सुधीर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, Hyderabad News, Road Accident, Car Accident, Telangana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com