इस्लामाबाद:
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा कि देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मस्तिष्काघात नहीं हुआ था और उनकी स्थिति तेजी से सुधर रही है। गिलानी ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि स्वदेश लौटने से पहले जरदारी को दुबई के अस्पताल में दो सप्ताह आराम की आवश्यकता है। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि जरदारी को मस्तिष्काघात हुआ था और सेना उन्हें पद से हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जरदारी का ह्रदय संबंधी परेशानी का दुबई में इलाज हो रहा है और उनकी स्थिति सुधर रही है, उनकी चिकित्सकीय रिपोर्ट बिल्कुल ठीक है। लेकिन उन्हें स्वदेश लौटने से पहले दो सप्ताह आराम की जरुरत पड़ेगी। गिलानी ने इस बात से भी इनकार किया कि जरदारी ने अपना त्यागपत्र लिखा है जैसा कि दुबई में स्थित सूत्र ने दावा किया था। उन्होंने गुपचुप तख्तापलट के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अफवाह तो अफवाह है। उन्होंने प्रश्न किया, वह (त्यागपत्र) क्यों लिखेंगे। उन्हें पूरे संसद का समर्थन प्राप्त है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Illness, गिलानी, जरदारी, बीमारी, Gilani, Zardari, Disease