विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

संप्रभुता के साथ समझौता नहीं : गिलानी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनका देश सम्प्रभुता और राष्ट्र सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा।
Islamabad: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनका देश सम्प्रभुता और राष्ट्र सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार, गिलानी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान किसी भी परिस्थिति में अपनी सीमाओं पर बाहरी आक्रमण को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सम्प्रभुता, गरिमा और राष्ट्र सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान के राजदूतों और उच्चायुक्तों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए गिलानी ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर 26 नवम्बर को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा किया गया हवाई हमला महत्वपूर्ण साझेदारों के बीच बहुप्रतीक्षित सहयोग की सम्भावनाओं को एक बड़ा झटका है। ज्ञात हो कि नाटो के हमले में दो दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके तत्काल बाद पाकिस्तान ने नाटो का आपूर्ति काफिला रोक दिया था। उसने अफगानिस्तान के भविष्य पर आयोजित एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का भी बहिष्कार कर दिया था और अमेरिका को शम्सी हवाई ठिकाना खाली करने का आदेश दे दिया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूसुफ रजा गिलानी, संप्रभुता, इस्लामाबाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com