विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

मंत्रियों और अफसरों से नियमित संपर्क में था फई...

अमेरिका में हाल ही में पकड़े गए आईएसआई एजेंट सईद गुलाम नबी फई ने यह दावा भी किया है कि उसके कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों से संपर्क रहे हैं।
वाशिंगटन: अमेरिका में हाल ही में पकड़े गए आईएसआई एजेंट सईद गुलाम नबी फई ने यह दावा भी किया है कि कैबिनेट मंत्रियों और दूतावास के कुछ अफसरों के साथ उसके नियमित संपर्क रहे। 7 दिसंबर को एक बयान में फई ने यहां तक कहा कि 18 जुलाई को उसकी गिरफ्तारी के दिन भी एक भारतीय अफसर ने उसे फोन किया था और उससे मिलने की बात कही थी। सईद गुलाम नबी कश्मीरी मूल का अमेरिकी नागरिक है जो अमेरिका में कश्मीर पर एनजीओ चलाता रहा है। हाल ही में उसे आईएसआई से पैसे लेने और उसके लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने अदालत ने माना कि वह आईएसआई के लिए काम करता रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका में हाल ही में पकड़े गए आईएसआई एजेंट सईद गुलाम नबी फई ने यह दावा भी किया है कि उसके कैबिनेट मंत्रियों और अफसरों से संपर्क रहे हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com