विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

हैदराबाद की यात्रा के दौरान उद्यमियों से मिलेंगी इवांका ट्रंप

अधिकारियों ने बताया कि वह 28 से 30 नवंबर को यहां होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में हिस्सा लेंगी. यह सम्मेलन शहर के हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होना है.

Also Read in
हैदराबाद की यात्रा के दौरान उद्यमियों से मिलेंगी इवांका ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप
हैदराबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप अगले महीने अपनी हैदराबाद यात्रा के दौरान उद्यमियों से मिलेगी. यह उनके लिए हैदराबादी तहजीब को जानने का भी एक अवसर हो सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि वह 28 से 30 नवंबर को यहां होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में हिस्सा लेंगी. यह सम्मेलन शहर के हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होना है.

अमेरिका के हैदराबाद वाणिज्यदूतावास में उप वाणिज्य दूत डोनाल्ड एफ. मुलिगन ने कहा, ‘‘वह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से बातचीत करेंगी. वह उद्यमियों के साथ बातचीत करेंगी तो यह उनके लिए हैदराबादी संस्कृति को जानने का एक अच्छा अवसर होगा.’’ इस सम्मेलन की थीम ‘सर्वप्रथम महिलाएं, सभी के लिए समृद्धि’ है. इसका मकसद महिला उद्यमियों की सहायता करना और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को संबल देना है. (भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ivanka Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com