ब्रूसेल्स:
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने 180 से अधिक ईरानी कंपनियों तथा व्यक्तियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया। ईरान द्वारा अपने संवेदनशील परमाणु कार्य रोकने की अंतरराष्ट्रीय मांग ठुकराए जाने के कारण यह कदम उठाया गया है। एक राजनयिक ने एएफपी से कहा कि इन मंत्रियों ने अतिरिक्त दंडात्मक कदमों पर काम जारी रखने का फैसला किया है जो ईरान के ऊर्जा क्षेत्र के हितों को चोट पहुंचा सकते हैं। तेल क्षेत्र को निशाना बनाने को लेकर यूरोपीय संघ देशों में सहमति नहीं बनी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यूरोप, ईरान, प्रतिबंध, कंपनी, EU, Iran, Ban