विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

भूकंप से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 132.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया.

भूकंप से दहला जापान, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई
प्रतीकात्मक फोटो
टोक्यो: पश्चिमी जापान में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का झटका रात 1.32 बजे महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 132.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया.

शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पानी आपूर्ति भी बाधित रही.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप से कुछ इमारतों और सड़कों में दरारें आ गईं. हालांकि, क्षेत्र में सभी परमाणु संयंत्र सही से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही सुनामी के खतरे का भी कोई अंदेशा नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com