नेपाल में प्रदर्शन...
काठमांडू:
भारत-नेपाल सीमा पर पैदा हुए तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत को नेपाल के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देने की चेतावनी दी है।
ओली ने की भारत की नीतियों की आलोचना
नेपाल के नए संविधान के खिलाफ मधेसी समुदाय के आंदोलन में सोमवार को एक भारतीय की मौत हो गई थी। इसके कुछ ही घंटों के बाद एक समारोह में बोलते हुए ओली ने भारत की नीतियों की आलोचना की। ओली ने आरोप लगाया कि भारत दोनों देशों की सीमा पर मधेसी समर्थित पार्टियों को उकसा रहा है।
पीएम मोदी ने की नेपाल के प्रधानमंत्री से बात
इधर, भारत सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर जारी तनाव पर चिंता जताई है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस मसले पर नेपाल के प्रधानमंत्री से बात भी की है। साथ ही पीएम ने मामले की जांच का भी आग्रह किया।
पुलिस ने किया था प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग
सोमवार सुबह में जब प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया जाने लगा तो शुरुआत में उन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर बल का प्रयोग किया। नेपाली पुलिस ने मधेसी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसायी और उनके तंबुओं को जला डाला।
देश के नए संविधान को लेकर नेपाल सरकार और मधेसी समूहों के बीच वार्ता बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई, लेकिन उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने कहा कि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत-नेपाल सीमा, केपी शर्मा ओली, मधेसियों का प्रदर्शन, Nepal, India-Nepal Border, KP Sharma Oli, Narendra Modi