विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

डोनाल्ड ट्रंप के ऊर्जा सलाहकार माइकल काटानजारो देंगे इस्तीफा

व्हाइट हाउस के ऊर्जा और पर्यावरण नीति के शीर्ष सलाहकार माइकल काटानजारो ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है.

डोनाल्ड ट्रंप के ऊर्जा सलाहकार माइकल काटानजारो देंगे इस्तीफा
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: व्हाइट हाउस के ऊर्जा और पर्यावरण नीति के शीर्ष सलाहकार माइकल काटानजारो ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. माइकल काटानजारो कानून और लॉबिंग कंपनी ( सीजीसीएन समूह में वापसी करेंगे , जहां वह पहले काम करते थे. व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में काटानजारो घरेलू ऊर्जा मुद्दों के प्रमुख थे. उपराष्ट्रपति माइक पेंस के कार्यालय के फ्रांसिस ब्रुक उनका स्थान लेंगे. 

काटानजारो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक नियामक और जीवाश्म - ईंधन समर्थक एजेंडे के बड़े नाम थे. ट्रंप प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की कई पर्यावरण संरक्षण नीतियों को वापस लिया है. ट्रंप का कहना है कि ये व्यावसायिक विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं. 

सीरिया पर अमेरिकी हमला: संयुक्त राष्ट्र से रूस को राहत नहीं, निंदा प्रस्ताव खारिज

काटानजारो से पहले भी कई अन्य प्रमुख सलाहकार ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा दे चुके हैं. राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का नेतृत्व अब लैरी कुडलो करते हैं, जिन्होंने गैरी कोहन की जगह ली थी.

स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर टैरिफ लगाने के फैसले की आलोचना करते हुए कोहन ने इस्तीफा दे दिया था. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Michael Catanzaro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com