US Attack on Houthis: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर अमेरिका के हमले जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों पर किये गए एक हमले का वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में अमेरिकी फाइटर प्लेन हूती विद्रोहियों पर बम गिरा रहा है. हूती विद्रोही एक सर्कल बना कर खड़े नजर आ रहे हैं. इन्हें टारगेट किया जाता है और उसके बाद वहां सिर्फ एक गड्ढा नजर आता है. इस 25 सेकेंड के वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप ने जाहिर कर दिया कि उनके इरादे क्या हैं.

25 सेकेंड का ये वीडियो बम बरसाने वाले फाइटर जेट से ही रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग जमीन पर एक गोल घेरा बनाकर खड़े हुए हैं. फाइटर जेट बम गिराने के लिए इस सर्कल के बीच में टारगेट सेट करता है. इसके कुछ सेकेंड के बाद एक बम गिरा दिया जाता है. बड़ा धमाका होता है और धुएं का गुबार फेल जाता है. कुछ समय बाद वहां कोई इंसान नजर नहीं आता. सिर्फ उस जगह एक गहरा गड्ढा नजर आता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बम कितना शक्तिशाली था, जिसने एक ही झटके में सभी हूती विद्रोहियों का सफाया कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस वीडियो के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा- ये हूती हमले के लिए एकत्र हुए थे. उफ़, अब ये हूती हमला नहीं करेंगे!
वे हमारे जहाज़ों को फिर कभी नहीं डुबोएंगे!
These Houthis gathered for instructions on an attack. Oops, there will be no attack by these Houthis!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 4, 2025
They will never sink our ships again! pic.twitter.com/lEzfyDgWP5
ईरान समर्थित हूती, जो उत्तरी यमन के अधिकांश भाग पर नियंत्रण रखते हैं, 2014 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से लड़ रहे हैं. अमेरिकी सेना ने 15 मार्च से उत्तरी यमन में हूती के कब्जे वाले क्षेत्रों पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए थे, ताकि इस समूह को अमेरिकी नौसेना और क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्गों पर हमला करने से रोका जा सके.

पिछले सप्ताह, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी हवाई हमले 'लंबे समय तक' जारी रहेंगे. इससे पहले मंगलवार को हूती समूह ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले कई घंटों में यमन के उत्तरी सना और सादा प्रांतों में उसके ठिकानों पर 22 हवाई हमले किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं