Donald Trump News: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्रकारों के साथ डिनर इवेंट में गोलीबारी के बाद ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति का पद खतरों से भरा होता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मुझे बता दिया होता है कि यह प्रोफ्रेशन इतना खतरनाक है तो मैं कभी इधर आता ही नहीं.हालांकि ट्रंप ने ये बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही है. उनके इस बयान के बाद वहां खड़े अधिकारी हंसने लगे.
ट्रंप ने अमेरिका गृह मंत्री मार्को रुबियो की ओर देखते हुए कहा, "अगर इस प्रोफेशन के बारे में रुबियो ने मुझे बताया होता, तो शायद मैं चुनाव नहीं लड़ता."
PRESIDENT TRUMP: "Nobody told me this was such a dangerous profession. If Marco [Rubio] would have told me, maybe I wouldn't have run. Maybe I would have said, 'I'll take a pass.'"
— Fox News (@FoxNews) April 26, 2026
"It's a dangerous profession, but I don't view it that way. Look, I'm here to do a job."
"I can't… pic.twitter.com/q8gpqjcpBa
पुराने हमले के जिक्र करने लगे ट्रंप
प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा, पिछले कुछ सालों में यह पहली बार नहीं है कि हमारे रिपब्लिक पर किसी संभावित हत्यारे ने हमला किया है जो मुझे मारना चाहता था. ट्रंप ने हमलावर की तस्वीर भी साझा की.
ट्रंप ने यह भी कहा है गोलीबारी के संदिग्ध के पास सीक्रेट सर्विस द्वारा रोके जाने से पहले कई हथियार थे. ट्रंप ने इस घटना के बाद 2024 में खुद पर हुए हमले को भी याद किया. ट्रंप ने कहा- "पेंसिल्वेनिया में शूटर मेरे करीब आ गया था."
ट्रंप पर पहले भी हुए हमले
पिछले तीन सालों में दूसरी बड़ी और उनके पूरे राजनीतिक जीवन की तीसरी ऐसी घटना है जब उन पर सीधे तौर पर बंदूक से हमला हुआ. इससे पहले की एक घटना में तो गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी.
साल 2016 में ट्रंप पर पहली बार हमला हुआ था. डेटन, ओहियो में एक रैली के दौरान एक व्यक्ति अचानक मंच की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और ट्रंप तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया.
इसके बाद जुलाई 2024 में बटलर, पेंसिल्वेनिया (Butler, Pennsylvania) में हुई. एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई. ये गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी. और फिर 2026 में आज यानी 26 अप्रैल को व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में शख्स ने गोलीबारी की.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की रक्तरंजित राजनीति: लिंकन, कैनेडी, ट्रंप सहित 7 राष्ट्रपतियों पर हुए हमले, 4 की हुई हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं