बीजिंग:
चीन ने अपनी नई तेज रफ्तार रेलगाड़ी का परीक्षण किया है, जो 500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से सोमवार को बताया गया कि चीन के सबसे बड़े रेल निर्माता सीएसआर कॉर्प.लिमिटेड ने इस रेलगाड़ी को बनाया है। कम्पनी के प्रधान तकनीशियन डिंग सैनसन का कहना है कि रेलगाड़ी का डिजाइन चीन की प्राचीन तलवार से प्रेरित है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक व कार्बन रेशों का इस्तेमाल किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, तेज, रफ्तार, रेल, गाड़ी, China, Fastest, Rail