चीन में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. चीन की राजधानी बीजिंग सहित 15 शहर संक्रमण के मामलों से जूझ रहे हैं. सरकारी मीडिया ने इसे दिसंबर 2019 में वुहान में वायरस के प्रकोप के बाद सबसे व्यापक घरेलू रोग संचार करार दिया है. ‘ग्लोबल टाइम्स' ने बताया कि कोविड-19 मामलों में नयी बढ़ोतरी पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक हवाई अड्डे से शुरू हुई और पांच अन्य प्रांतों और बीजिंग नगरपालिका में फैल गई है.
इसने कहा कि नानजिंग शहर ने कई हवाईअड्डों के कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है. तेजी से फैलने वाले डेल्टा स्वरूप के मामले 15 चीनी शहरों से सामने आए हैं. डेल्टा स्वरूप की सबसे पहले पहचान भारत में हुई थी. हालांकि नये मामलों की संख्या अभी भी कुछ सैकड़ों में है, लेकिन विभिन्न प्रांतों में संक्रमण के व्यापक प्रसार की चिंताएं बढ़ गई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बीजिंग में पिछली बार मामले सामने आने के 175 दिनों से अधिक समय के बाद मामलों का अचानक सामने आना है. लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाले शहर की स्थानीय सरकार ने एक जुलाई को आयोजित होने वाले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के शताब्दी समारोह के लिए कई महीनों तक शहर का कोविड-19 से बचाव किया. यहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वरिष्ठ नेताओं के आवास स्थित हैं.
चीन द्वारा भारत और कई अन्य देशों से हवाई यात्रा अभी शुरू किया जाना बाकी है और बीजिंग आने वाली अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य शहरों में भेजा जाता है, जहां यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले 21 दिनों के पृथकवास से गुजरना पड़ता था. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार तक की स्थिति के अनुसार चीन के मुख्य भूभाग में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 92,875 थी. इसमें 932 उपचाराधीन मरीज शामिल हैं, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है. देश में पिछले साल से अब तक इस वायरस ने 4,636 लोगों की जान ले ली है.
आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीन ने अब तक अपनी लगभग 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया है. कोरोना वायरस का पहली बार 2019 के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान में पता चला था. इसके बाद यह चीन और दुनिया भर में तेजी से फैल गया और मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे एक महामारी घोषित किया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं