जकार्ता:
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मशहूर गाने छैंया−छैंया को लेकर दीवानगी इंडोनेशिया के एक पुलिस अधिकारी को भारी पड़ी और उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, नॉमर्न कापरू नाम के इस पुलिस अफसर ने ड्यूटी पर रहते हुए छैंया−छैंया पर डांस किया था और इसका वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो ने रातों-रात इस पुलिस अफसर को पूरे मुल्क में मशहूर कर दिया और यह इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया। इसके बाद अधिकारी ने यह गलती की कि वह ड्यूटी भूलकर सेलिब्रिटी की जिंदगी जीने लगा और टीवी कार्यक्रमों में भी हिन्दी गाने गाता दिखने लगा। आखिरकार पिछले एक महीने से ड्यूटी से नदारद रहने की वजह से पुलिस महकमे ने नॉर्मन को नौकरी से निकाल दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छैंया-छैंया, पुलिसकर्मी, इंडोनेशिया