विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

काबुल में कई विस्फोट, कम से कम चालीस लोगों की मौत, कई घायल: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि यह हमला तबायान सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर किया गया.

काबुल में कई विस्फोट, कम से कम चालीस लोगों की मौत, कई घायल: गृह मंत्रालय
काबुल में कई विस्फोट, कम से कम चालीस लोगों की मौत, कई घायल: गृह मंत्रालय
  • काबुल में शिया सांस्कृतिक केंद्र में कई विस्फोट
  • कम से कम 40 लोग मारे गए और कई अन्य घायल
  • यह केंद्र अफगान वॉइस एजेंसी के पास है
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया सांस्कृतिक केंद्र में आज हुए कई विस्फोटों में कम से कम 40 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

काबुल में विवाह स्थल बना 'मातम' स्थल, आत्मघाती हमले में 7 लोग मरे

गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि यह हमला तबायान सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर किया गया. विस्फोट उस समय हुए जब वहां अफगानिस्तान पर पूर्व सोवियत संघ के आक्रमण के 38 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम चल रहा था.

VIDEO- काबुल : अगवा हुईं जुडिथ डिसूजा को छुड़ा लिया गया


यह केंद्र अफगान वॉइस एजेंसी के पास है. पहले खबरें थीं कि संभवत: इसी मीडिया प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabul, Kabul Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com