विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

बेल्जियम में हथगोला हमले में दो मरे

बेल्जियम के पूर्वी शहर लीज में हथगोला हमले में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
ब्रूसेल्स: बेल्जियम के पूर्वी शहर लीज में हथगोला हमले में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। बेल्जियन मीडिया ने बताया कि मरने वाले दो लोगों में से समझा जाता है कि एक हमलावर है। वह करीब 40 साल का है। खबरों में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति ने व्यस्त व्यापारिक चौराहे प्लेस सेंट लैंबर्ट में एक बस पड़ाव पर कई ग्रेनेड फेंके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार विस्फोट और गोलीबारी की आवाज सुनाई पड़ी। लीज अधिकारियों को किए गए फोन कॉल का तत्काल जवाब नहीं मिला है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेल्जियम, ग्रेनेड, हमला, Belgium, Grenade, Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com