विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

ईरान जंग में नहीं मिला साथ तो चिढ़ गए ट्रंप? NATO से अमेरिका को बाहर निकालने की कर रहे तैयारी

ईरान में जंग पर साथ नहीं मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO से अमेरिका को बाहर निकालने की बात कही है.

ईरान जंग में नहीं मिला साथ तो चिढ़ गए ट्रंप? NATO से अमेरिका को बाहर निकालने की कर रहे तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
IANS
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को कागजी शेर बताया और अमेरिका को संगठन से बाहर निकालने पर विचार किया
  • ट्रंप ने यूके की नेवी और एयरक्राफ्ट कैरियर को अप्रभावी बताते हुए ब्रिटेन की सैन्य क्षमता पर सवाल उठाए
  • ट्रंप ने मध्य पूर्व संघर्ष के बाद अमेरिका की NATO में मौजूदगी पर पुनर्विचार करने की बात कही है

ईरान से जंग में किसी का साथ नहीं मिलने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह चिढ़े हुए हैं. एक दिन पहले ही उन्होंने यूरोप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. और अब ट्रंप NATO से बाहर निकलने का मूड बना रहे हैं. ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' को ट्रंप ने इंटरव्यू दिया है. इसमें ट्रंप ने कहा है कि वह NATO से अमेरिका को बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान NATO का 'कागजी शेर' बताया और दावा किया कि यूके के पास कोई नेवी नहीं है.

ट्रंप ने NATO पर क्या कहा?

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बाद वे NATO में अमेरिका की मौजूदगी पर दोबारा विचार करेंगे? तो ट्रंप ने कहा- 'मैं कहूंगा कि यह दोबारा विचार करने की बात से भी परे है.'

उन्होंने कहा, 'मैं NATO से कभी प्रभावित नहीं हुआ. मुझे हमेशा से पता था कि वे एक कागजी शेर हैं और वैसे पुतिन भी यह बात जानते हैं.'

उन्होंने ब्रिटेन की नेवी और एयरक्राफ्ट कैरियर का जिक्र करते हुए कहा कि 'आपके पास तो नेवी भी नहीं है. आप बहुत पुराने हो चुके हैं और आपके पास ऐसे एयरक्राफ्ट कैरियर हैं जो काम ही नहीं करते.'

यूके ने क्या कहा?

ट्रंप के इस बयान पर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन NATO के लिए प्रतिबद्ध है. स्टार्मर ने NATO को दुनिया का अब तक का सबसे प्रभावी सैन्य गठबंधन बताया. उन्होंने कहा कि 'मझ पर और दूसरों पर चाहे कितना भी दबाव हो, चाहे कितना भी शोर-शराबा हो, मैं अपने सभी फैसलों में ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित को ही सबसे ऊपर रखूंगा.'

यह भी पढ़ेंः ट्रंप को ब्रिटेन की दो टूक! जंग में नहीं होगा शामिल, होर्मुज खोलने के लिए बुलाई अहम बैठक


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NATO, America NATO, Donald Trump, Keir Starmer, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com