अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने अपनी खोई हुई ताकत फिर से हासिल कर ली है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की वापसी हो चुकी है और यह एक बार फिर अपनी पुरानी गति पर लौट आया है. हमें हालिया चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ है. अमेरिका अब पूरी तरह से वापस आ गया है. ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले महीने को ऐतिहासिक रूप से सबसे सफल बताते हुए कहा कि उन्होंने 100 कार्यकारी आदेशों (एग्जिक्युटिव ऑर्डर) पर हस्ताक्षर किए हैं और जनता द्वारा चुने गए कार्यों को ही पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं.
बाइडन पर ट्रंप का जोरदार हमला
सीमा सुरक्षा पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा कि अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर सेना तैनात की गई है, जिसके परिणामस्वरूप उनके कार्यकाल में यह संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने दावा किया, "जो लोग अवैध रूप से घुसपैठ करते थे, उन्होंने मेरी बात सुनी और अब वे नहीं आ रहे." पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के कार्यकाल में अवैध घुसपैठ चरम पर थी और वे अब तक के सबसे अक्षम राष्ट्रपति साबित हुए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ट्रंप ने डेमोक्रेट्स से भी मांगा समर्थन
अपराध के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका में अपराध दर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने जोर देकर कहा, "हम अमेरिका को और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. डेमोक्रेट्स से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ मिलकर अमेरिका को फिर से महान बनाने में सहयोग क्यों नहीं करते?

अमेरिका में फ्री स्पीच की वापसी हो गई है: ट्रंप
ट्रंप ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (फ्री स्पीच) की वापसी का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ही अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है. इसके अलावा, एक चौंकाने वाले कदम में उन्होंने घोषणा की कि गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने अपनी खोई हुई ताकत फिर से हासिल कर ली है.
- ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की वापसी हो चुकी है और यह एक बार फिर अपनी पुरानी गति पर लौट आया है.
- उन्होंने हालिया चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिलने की बात कही और घोषणा की कि "अमेरिका अब पूरी तरह से वापस आ गया है."
- ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले महीने को ऐतिहासिक रूप से सबसे सफल बताया.
अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं
ट्रंप ने कहा कि मेरा उद्देश्य हमारे अर्थव्यस्था का रेस्क्यू करने का है. हम इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं. एक राष्ट्रपति के तौर पर में अमेरिका को अफोर्डेबल बनाने की दिशा में हर दिन काम कर रहा हूं. जो बाइडेन के शासन में अर्थव्यवस्था सबसे खराब दौर में पहुंची. हम कॉस्ट ऑफ एनर्जी को कट करने पर काम कर रहे हैं.
हम हर फ्राड को खत्म करेंगे: डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि 100 नए पावर प्लांट खोले जाएंगे. टैक्स पेयर्स के पैसे को बर्बाद होने से भी बचाना हमारा मकसद है. इसके लिए ही हमने DOGE बनाया है जिसका नेतृत्व एलन मस्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूरोप औऱ मिडिल ईस्ट में पैसे खर्च हुए. पिछली सरकार ने काफी पैसा बेकार की चीजों में बर्बाद कर दिया. हम उस पैसे को वापस लाएंगे. और अपने यहां महंगाई कम करने की दिशा में काम करेंगे. 500 बिलियन डॉलर बर्बाद हो रहे थे. हम इस पैसे को रोकेंगे. सोशल सिक्युरिटी के नाम पर देश के पैसे के बर्बाद किया गया है. हम अब ऐसा नहीं होने देंगे. हम पहले इसकी जांच करेंगे कि जिनके नाम पर पैसा दिया गया वो कहां है, हैं तो किस हालत में हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने की एलन मस्क की तारीफ #DonaldTrump pic.twitter.com/ivlSF5omEC
— NDTV India (@ndtvindia) March 5, 2025
हम हर फ्राड को खत्म करेंगे. जो पैसे बर्बाद हो रहे हैं उसे रोकेंगे. इससे हम अमेरिकियों के परिवार की मदद करेंगे. हम फेडरल बजट को बैलेंस करने जा रहे हैं. जो बीते 24 साल में किसी ने नहीं किया.
कामयाब लोगों का अमेरिका में स्वागत है: ट्रंप
हम ऐसे लोगों को नागरिकता बेचने जा रहे हैं, जो यहां के लोगों के लिए ज्यादा ज्यादा नौकरियां पैदा करेंगे. कामयाब लोगों का अमेरिका में स्वागत है. ऐसे नौकरशाहों के दिन अब खत्म होने वाले हैं जिन्हें कभी चुना ही नहीं गया था. हम उन्हीं कार लोन्स में छूट देने वाले हैं जो अमेरिका में ही बनी हों. अमेरिका के लिए स्वर्ण युग आया है. लेफ्ट के प्रोपगैंडा पर पैसे खर्च किए गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं