दुनिया में मंदी का असर देखा जाने लगा है. एक के बाद एक बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही है. फेसबुक, ट्विटर और स्नेपचैट जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब अमेजन (Amazon Lay Off) ने भी अपने यहां काम करने वाले लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सप्ताह जल्द से जल्द 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है. कंपनी ने इस कदम के पीछे लाभ कमाने में फेल रहने का हवाला दिया है. अगर छंटनी की कुल संख्या 10,000 के आसपास रहती है, तो यह अमेज़न के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी. यह कंपनी के 1 प्रतिशत से भी कम कार्यबल का प्रतिनिधित्व करेगा जो वैश्विक स्तर पर 1.6 मिलियन से अधिक को रोजगार देता है.
ट्विटर और मेटा के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों की उन यूनिट्स में छंटनी की है जो नई है और इस साल प्रॉफिट कमाने में विफल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी मुख्य रूप से एलेक्सा जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी की डिवाइसेज यूनिट, इसकी रिटेल यूनिट और ह्यूमन रिसोर्स टीम की की जाएगी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है. खबर लिखे जाने तक अमेजन की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह रिपोर्ट ई-कॉमर्स दिग्गज की ओर से बिजी हॉलीडे सीजन में कम सेल की चेतावनी के कुछ ही हफ्तों बाद आई है. बिजी हॉलीडे और फेस्टिव सीजन में कंपनी की सेलिंग सबसे ज्यादा होती थी. अमेज़न ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि बढ़ती कीमतों के कारण उपभोक्ताओं और व्यवसायों के पास खर्च करने के लिए कम पैसा है.
व्यवसायों की समीक्षा कर रही है कंपनी
इससे पहले अमेरिकी अखबार और वेबसाइट वॉल स्ट्रीट जनरल ने हाल ही में बताया था कि Amazon.com इंक अपने उन व्यवसायों की समीक्षा कर रहा है, जिससे उसे कमाई नहीं हो पा रही है. इसमें डिवाइस यूनिट और वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा शामिल है.
एक महीने की लंबी समीक्षा के बाद अमेजन ने अपने उन यूनिट्स के कर्मचारियों को कहीं और नौकरी की तलाश करने के लिए कहा है, जिससे कंपनी प्राफिट नहीं बना पा रही थी. जबकि कुछ टीमों से अधिक लाभदायक क्षेत्रों में कर्मचारियों को फिर से तैनात करने और रोबोटिक्स और खुदरा जैसे क्षेत्रों में टीमों को बंद करने के लिए कहा गया है.
हायरिंग हुई फ्रीज
अमेजन ने हाल ही में हायरिंग फ्रीज की घोषणा की थी. कंपनी ने एक इंटरनल मेमो में कहा था कि वह आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए यह हायरिंग बंद करेगी. कंपनी में पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी के मुताबिक, हायरिंग फ्रीज कुछ महीनों तक चलेगी. गैलेटी ने कहा, 'हम अगले कुछ महीनों के लिए हायरिंग फ्रीज को बरकरार रखने की उम्मीद करते हैं. हालांकि, हायरिंग फ्रीज होने के बावजूद, कंपनी कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए नए कर्मचारियों को नियुक्त करेगी.'
फेसबुक ने निकाला 13% स्टाफ
इससे पहले फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta) ने इस हफ्ते ही 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने लागत को कम करने के लिए यह छंटनी की है. कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे राजस्व में गिरावट हो रही है. छंटनी से पहले मेटा में करीब 87,000 कर्मचारी काम करते थे. कंपनी ने इनमें से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है.
ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट में भी हुई छंटनी
ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को निकाल दिया था. भारत में तो कंपनी ने 90 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी. माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके साथ ही राइडशेयर कंपनी Lyft ने भी 13 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की.
इसी तरह पेमेंट प्रोसेसिंग फर्म Stripe ने 14 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट में भी नई भर्तियों पर रोक लगा चुकी है.
ये भी पढ़ें:-
Twitter को खरीदने के बाद काम के बोझ से परेशान हुए Elon Musk
कर्मचारी ने बॉस को भेजा त्यागपत्र, पढ़ने के बाद आप कहेंगे- ऐसे कौन रिजाइन करता है भाई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं