काबुल:
अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में एक मिनी बस के सड़के किनारे रखे बम की चपेट में आ जाने से उस पर सवार पांच बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से कहा है, "तालिबानी आतंकवादियों ने लश्कर गाह के बइलाके में सड़क किनारे विस्फोटक लगा रखे थे। लगभग 11 बजे एक मिनी बस उसकी चपेट में आ गया, जिससे भारी विस्फोट हुआ। इसमें 19 यात्री मारे गए। इनमें पांच बच्चे हैं। पांच लोग घायल भी हुए हैं।" उन्होंने कहा कि बस लश्कर गाह से सांगिन जिले की ओर जा रही थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अफगानिस्तान, धमाका, काबुल, Afghanistan, Blast