पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की एक शिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के वक्त आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए और लगभग 60 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद में हुए फिदायीन हमले के ठीक दो हफ्ते बाद इस हमले को अंजाम दिया गया है। दो हफ्ते पहले हुए हमले में बच्चों सहित 61 लोग मारे गए थे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पेशावर की इमामिया मस्जिद इमामबरगाह में जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान कम से कम तीन विस्फोट और गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं।
‘डॉन डॉट कॉम’ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान) मियां सईद के हवाले से बताया कि मस्जिद में तीन आत्मघाती बम हमलावर दाखिल हुए थे, जिनमें से सिर्फ एक ही बम विस्फोट करा सका। एक अन्य आत्मघाती बम हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, जबकि तीसरे को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि बम निरोधक दस्ते ने आत्मघाती हमलावरों की बम लगी आत्मघाती जैकेट को निष्क्रिय कर दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं