विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2023

'मुन्ना भैया' से लेकर 'हथौड़ा त्यागी' तक, ओटीटी के इन 9 किरदारों ने छोड़ी अलग छाप, 'जीतू भैया' ने तो कइयों को किया मोटिवेट

बनराकस से हथौड़ा त्यागी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए कई वेब सीरीज के कुछ किरदारों ने गजब की एक्टिंग कर अपनी अलग ही पहचान बना ली. आज वे हर किसी के चहेते हैं और उनका किरदार काफी फेमस हो गया.

'मुन्ना भैया' से लेकर 'हथौड़ा त्यागी' तक, ओटीटी के इन 9 किरदारों ने छोड़ी अलग छाप, 'जीतू भैया' ने तो कइयों को किया मोटिवेट
OTT के इन किरदारों को कभी नहीं भूल पाएंगे आप
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन एक से बढ़कर एक धाकड़ वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. कुछ ऐसी सीरीज भी आईं जिनके किरदारों ने हर किसी के दिल पर अपनी अलग ही छाप छोड़ दी है. छोटे-छोटे किरदार निभा कुछ एक्टर अपनी एक्टिंग से हर किसी के चहेते बन गए. आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके किरदार को आप चाहकर उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे. एक नजर ऐसे ही कलाकारों पर...

'पंचायत 2' के बनराकस

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत 2' को जितना लोगों ने पसंद किया, उससे भी ज्यादा पसंद किया इस फिल्म के साइड किरदार बनराकस को, जिस किरदार को निभाकर भूषण जी यानी दुर्गेश कुमार सबके दिल में छा गए. भूषण यानी बनराकस सीरीज के मुख्य विलन हैं, जो मंजू देवी को किसी तरह से हराकर अपनी पत्नी को प्रधान बनाना चाहते हैं.

'देख रहे हो न विनोद'

'पंचायत 2' के एक डायलॉग 'देख रहे हो न विनोद' ने भी हर किसी के दिल में अपनी जगह बनाई. विनोद के बहाने ही सचिव जी पर आरोप लगाया गया था. इस सीरीज के आने के बाद बनारस के बाद सबसे ज्यादा फेमस किरदार विनोद का ही रहा है. 

'सेक्रेड गेम्स 2' के गुरु जी

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) गुरु जी बन कर फैंस को भा गए थे. उनका दमदार डायलॉग 'बलिदान देना होगा...' ने दर्शकों पर गजब की छाप छोड़ी. लुक को लेकर भी पंकज त्रिपाठी काफी चर्चा में रहे.

'असुर 2' के कलि 

वेब सीरीज 'असुर 2' में शुभ जोशी ने कलि का किरदार निभा फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. कली यानी शुभ जोशी कलयुग को चरम पर लेकर जाने का प्लान पहले सीजन में बनाता है और दूसरे सीजर में इसे और भी 'खतरनाक' बना देता है. 

'हथौड़ा त्यागी'

अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2020 में आई 'पाताल लोक' के 'हथौड़ा त्यागी' को कौन भूल सकता है भला. इस किरदार निभाकर अभिषेक बनर्जी लाइमलाइट में आ गए थे. उनकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों का दिल खोलकर एंटरटेनमेंट किया था. 

'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया

'मिर्जापुर' वेब सीरीज के मुन्ना भैया की धमक ओटीटी पर खूब देखने को मिली. एक्टर दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना भैया के किरदार ने जो पहचान दी, उन्हें कभी नहीं मिली.  'मिर्जापुर' का जब-जब जिक्र  आता है, मुन्ना भैया तब-तब आंखों के सामने आ जाते हैं.

चेल्‍लम सर 

मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्‍क‍िनेनी का वेब शो 'द फैमिली मैन 2' में दोनों की एक्‍ट‍िंग ने खूब तारीफें बटोरीं लेकिन इन सबके बीच एक किरदार जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो 'चेल्‍लम सर'का. सोशल मीडिया पर चेल्‍लम सर खूब ट्रेंड में रहें.

जीतू भैया

'कोटा फैक्ट्री' में जीतू भैया का किरदार निभाकर जितेंद्र कुमार हिट हो गए. इस शो में वे बच्चों को पढ़ने के लिए अपने अंदाज में मोटिवेट करते हैं. कभी किसी चीज से भागने की सलाह नहीं देते हैं.

संदीप भैया

टीवीएफ प्रोडक्शन की वेब सीरीज ‘संदीप भैया' में सनी हिंदुजा का ये  किरदार लोगों को खूब भाया. इस सीरीज में यूपीएससी की तैयार करने वाले ‘एस्‍पीरेंट्स' की जिंदगी कुछ इस कदर बन जाती है कि लगता है कि एग्जाम क्रैक न कर पाए तो सब खत्म हो गया. ऐसे में संदीप भैया दूसरों को तैयार करने में मदद करते हैं. जिनकी तैयारी में कोई कमी ही नहीं निकाल सकता है.

'रॉकी और रानी' में धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर क्या बोले सनी देओल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Famous Character, Web Series Famous Character, Panchayat 2, Sacred Games 2, Asur 2, Paatal Lok, Mirzapur, The Family Man, Kota Factory, Aspirants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com