विज्ञापन

दो महीने से ओटीटी पर इतिहास रच रही है ये वेब सीरीज, मिल चुके हैं 3.1 करोड़ व्यूज

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

दो महीने से ओटीटी पर इतिहास रच रही है ये वेब सीरीज, मिल चुके हैं 3.1 करोड़ व्यूज
दो महीने से ओटीटी पर इतिहास रच रही है ये वेब सीरीज, मिल चुके हैं 3.1 करोड़ व्यूज
NDTV

राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो' ने रचा इतिहास, 3.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ बनी अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज! हिट साइबर क्राइम सीरीज ने स्ट्रीमिंग के नए कीर्तिमान स्थापित किए, देशभर के दर्शकों का दिल जीत रहे हैं राजकुमार हिरानी और वीर हिरानी. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो' ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित इस साइबर क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर में अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

वेब सीरीज की कहानी 

गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज की कहानी पेड्रो (अरशद वारसी) और प्रीतम (वीर हिरानी) की अनोखी और दिलचस्प साझेदारी के इर्द-गिर्द घूमती है. पेड्रो एक पुराने ख्यालों वाला पुलिस अधिकारी है, जिसका तबादला आईटी सेल में कर दिया जाता है, जबकि प्रीतम एक तेज-तर्रार और तकनीक में माहिर कोडिंग जीनियस है. दोनों मिलकर डिजिटल अपराधों और रहस्यमयी अपहरण के मामलों को सुलझाते हैं. राजकुमार हिरानी के खास अंदाज में पेश की गई यह कहानी हास्य, भावनाओं और रोमांच का बेहतरीन मेल है. यही वजह है कि देशभर के दर्शकों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया है और यह दर्शकों की पसंदीदा सीरीज बन गई है.

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

इस शानदार सफर का जश्न मनाते हुए, राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर दर्शकों का आभार व्यक्त किया. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “प्रीतम एंड पेड्रो लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.”

‘प्रीतम एंड पेड्रो' को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यह सीरीज 3.1 करोड़ से अधिक व्यूज और 7.3 करोड़ वॉच ऑवर्स के साथ अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनकर उभरी है. इस शानदार सफलता के केंद्र में राजकुमार हिरानी की रचनात्मक सोच है, जिन्होंने अपनी खास संवेदनशीलता, दिल को छू लेने वाली कहानी कहने के अंदाज और मनोरंजन को ओटीटी की दुनिया में बखूबी पेश किया है.

ओटीटी पर छाई बाप-बेटे की जोड़ी

वहीं, युवा प्रतिभा वीर हिरानी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. सीरीज में प्रीतम के किरदार में उनकी सहज अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों और समीक्षकों की खूब सराहना मिल रही है. राजकुमार हिरानी और वीर हिरानी की इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने मिलकर एक ऐसी शानदार पेशकश दी है, जो लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है और नए रिकॉर्ड कायम कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pritam And Pedro, Pritam And Pedro All Episodes, Pritam And Pedro Became No 1, Pritam And Pedro Budget, Pritam And Pedro Episodes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com