विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गई 6 एपिसोड की सीरीज, 6 भाषाओं में कर रही ट्रेंड, आपने देखी क्या?

जियो हॉटस्टार की 6 एपिसोड की सीरीज का जलवा ऐसा था कि यह 2026 की सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी वेब सीरीज बन गई. वहीं तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ में भी यह ट्रेंड कर रही है. 

जियो हॉटस्टार पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गई 6 एपिसोड की सीरीज, 6 भाषाओं में कर रही ट्रेंड, आपने देखी क्या?
2026 की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज बनीं जियो हॉटस्टार की 6 एपिसोड की प्रीतम और पेड्रो
नई दिल्ली:

जियोहॉटस्टार पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज आती हैं. वहीं इन्हें काफी पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2026 की कौनसी वेब सीरीज है जो सबसे ज्यादा देखी गई. यह और कोई नहीं अरशद वारसी और वीर हिरानी की प्रीतम और पेड्रो है. इस 6 एपिसोड की वेब-सीरीज ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाया है. Ormax Media के मुताबिक, यह 2026 में अब तक भारत की सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी वेब-सीरीज बन गई है. वहीं 6 भाषाओं में इस सीरीज को देखा जा रहा है. 

प्रीतम और पेड्रो को मिले इतने व्यूज

सीरीज प्रीतम और पेड्रो को अब तक 2.3 करोड़ यूनिक दर्शक मिल चुके हैं. Ormax का अनुमान है कि इसकी अंतिम व्यूअरशिप करीब 2.7 करोड़ या उससे ज्यादा पहुंच सकती है. खास बात यह है कि इस साल अब तक कोई दूसरी हिंदी वेब-सीरीज 2 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. ‘प्रीतम एंड पेड्रो' को दर्शकों की ओर से भी जबरदस्त पसंद किया गया है. सीरीज को Ormax Power Rating में 76 अंक मिले हैं. इसके साथ ही यह 2024 के बाद सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नॉन-फ्रेंचाइजी हिंदी वेब-सीरीज बन गई है. 

ये भी पढ़ें- Avengers Doomsday Trailer: 4500 करोड़ी फिल्म, 23 सुपरहीरो पर भारी 1000 करोड़ी विलेन, देखें मार्वल की सबसे बड़ी मल्टीवर्स लड़ाई की पहली झलक

हिंदी के अलावा 6 भाषाओं में भी कर रही ट्रेंड

प्रीतम और पेड्रो सीरीज की लोकप्रियता सिर्फ हिंदी दर्शकों तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रीतम एंड पेड्रो' जियोहॉटस्टार का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बताया जा रहा है. इसके अलावा यह हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ इन 6 क्षेत्रीय भाषाओं में भी ट्रेंड कर रही है. 

प्रीतम और पेड्रो की कहानी

राजकुमार हिरानी द्वारा प्रोड्यूस की क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी सीरीज की कहानी गोवा में  टेक-सेवी हैकर/कोडिंग जीनियस लड़के की है, जिसकी मुलाकत क्राइम ब्रांच पुलिस ऑफिसर पेड्रो से होती है. वहीं दोनों मिलकर कुछ साइबर केस सुलझाते हैं. कास्ट की बात करें तो अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, मोना सिंह, बोमन ईरानी, सत्यदीप मिश्रा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. 

ये भी पढ़ें- 74 साल पुरानी इस फिल्म में गाया गया था वंदे मातरम, 150 साल पहले लिखा गया था राष्ट्रगीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pritam And Pedro, Jio Hotstar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com