विज्ञापन

पवन सिंह के सुपरहिट गाने को लेकर सामने आया कॉपीराइट विवाद. Worldwide Records ने कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने सॉरी-सॉरी को लेकर कॉपीराइट विवाद खड़ा हो गया है. Worldwide Records ने Banijay Asia को कानूनी नोटिस भेजकर बिना अनुमति गाने के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

पवन सिंह के सुपरहिट गाने को लेकर सामने आया कॉपीराइट विवाद.  Worldwide Records ने कंपनी को भेजा लीगल नोटिस
pawan singh sorry sorry song
worldwide records website

sorry sorry copyright dispute: भोजपुरी इंडस्ट्री पावर स्टार पवन सिंह के गाने सॉरी सॉरी को लेकर एक कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. जिसे लेकर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड ने एंटरटेनमेंट कंपनी बनिजे एशिया के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है. जिसमें कंपनी ने कथित आरोप लगाया गया है कि इस चर्चित गाने को हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल' के  सीजन 1 में बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया है.  मामला रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल' के पहले सीजन से जुड़ा है.

 यह सुपरहिट गाना  2016 में रिलीज हुई फिल्म 'BHOJPURIYA RAJA' का है. जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी रही है. यह मामला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस के अनुसार, ‘सॉरी-सॉरी' गाने का इस्तेमाल रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल' के पहले सीजन के 16वें एपिसोड में किया गया था. 

सात दिनों में कंपनी दे जवाब

न्यूज एंजेसी IANS के मुताबिक कंपनी का आरोप है कि जिन भोजपुरी गानों के म्यूजिक राइट्स उसके पास हैं, उनका इस्तेमाल बिना जरूरी अनुमति या लाइसेंस के किया गया. कंपनी ने यह नोटिस जाने-माने लॉ फर्म आनंद एंड आनंद के जरिए भेजा है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बनिजे एशिया को सात दिनों में इस मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा है. सात ही उचित जवाब नहीं देने पर कंपनी ने रोक लगाने, मुआवजे और हर्जाने समेत अन्य कानूनी उपाय अपनाने की बात कही है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई का आधार कॉपीराइट और म्यूजिक राइट्स के कथित उल्लंघन को बताया गया है.

बनिजे एशिया की ओर से नहीं आई कोई सफाई

फिलहाल इस मामले पर अभी तक बनिजे एशिया की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बताया गया है कि इसी मामले में इससे पहले 25 सितंबर 2025 को भी एक नोटिस जारी किया गया था.

यहां सुने गाना

आपके लिए और भी

'हनुमान अंश' सिंगर का सालों बाद दुनिया देखने का सपना होगा पूरा, CM मोहन यादव कराएंगे आंखों का इलाज

ये Video भी देखें

Pushpa 2 के शोर में Bhojpuri का पहला 100 करोड़ | Ritesh Pandey Interview | Hello Koun Song

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Rise And Fall, Bhojpuri News, Entertainment News, Kajal Raghwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com