Hanuman ansh Singer met Cm Mohan Yadav: फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का झंडा ऐसे गाड़ा है कि जिससे अच्छे अच्छे निर्देशक गच्चा खाए हुए है. 1.7 से 2 करोड़ रुपये के बीच बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए रिलीज के 31 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कुल आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे देख हर कोई हैरान है.
फिल्म की कहानी ने जिस तरह दर्शकों का असीम प्यार मिला है, उसी तरह इसके गाने भी उनके दिलों में घर गए है. खासतौर पर भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे' तो फैंस की कॉलर ट्यून बनने लगा है. जिससे इस गाने को आवाज देने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी इन दिनों चर्चा में हैं. जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की जिंदगी में अब उम्मीद की नई किरण जगी है, क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी आंखों के इलाज का जिम्मा उठाने के लिए मदद करने की पहल की है.
सीएम ऑफिस का पोस्ट
आज भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 3, 2026
फिल्म 'हनुमान अंश' में उनके लोकप्रिय गीत ने जन-जन को भाव-विभोर किया है। उन्हें ₹1 लाख की सम्मान निधि दी जाएगी। श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए जांच भी… pic.twitter.com/sBAaQ1xXiX
आंखों के इलाज की मिलेगी सुविधा
बता दें कि हाल ही में सुनील लोधी अपने माता-पिता के साथ भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सुनील ने तंबूरा बजाते हुए अपना लोकप्रिय भजन' मैंने तेरे ही भरोसे' सुनाया. जिसे सुनकर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुनील की हर संभव मदद करेंगे. उनकी आंखों की जांच कराएंगे. उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेंगे.इसी मौके पर उन्हें 1 लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा भी की गई.
हनुमान अंश' से मिली गायक सागर लोधी को पहचान
सागर जिले के अगरा गांव के रहने वाले सुनील लोधी गांव-गांव जाकर भजन गाने वाले इस युवा कलाकार की आवाज सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और फिर उन्हें फिल्म 'हनुमान अंश' में गाने का मौका मिला. उनका भजन दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि वे रातोंरात पहचान बना गए.
यहां सुने गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे'
100 करोड़ के क्लब में शामिल हनुमान अंश
वहीं अगर बॉक्स ऑफिस पर हनुमाश अंश की कलेक्शन की बात करे तो विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर मात्र 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद तीसरे, चौथे हफ्ते में फिल्म की कलेक्शन में उछाल आने लगा था. और 31 वें दिन के साथ ही वह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
कितना रहा 31वें दिन का कलेक्शन?
वहीं वीकेंड का 'हनुमान अंश' को बहुत फायदा मिला और 31वें दिन इसने बमफाड़ कमाई की, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें को रविवार को धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 22.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 122.1 करोड़ रुपये हो गया है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं