विज्ञापन

लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 1942 में रिलीज हुई फिल्म लेकिन थियेटर में नहीं बजा वो गीत

लता मंगेशकर ने अपने करियर में बहुत ही कम उम्र में काम की शुरुआत कर ली थी. हमने उन्हें हमेशा उनकी सिंगिंग के लिए जाना लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह शुरुआती दौर में एक्टिंग भी करती थीं.

लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 1942 में रिलीज हुई फिल्म लेकिन थियेटर में नहीं बजा वो गीत
लता मंगेशकर ने आठ दशक के करियर में 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए
Social Media
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर के परिचय में कुछ भी कहना सूरज को दीये जैसा होगा. भारतीय सिनेमा की लीजेंड्री सिंगर जिन्हें स्वर कोकिला कहा जाता रहा. भारतीय सिनेमा में उनका योदगान बेमिसाल रहा. करीब 8 दशक के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए. इनमें कुछ विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं. अपने डिसिप्लेन के लिए जानी जानें वालीं लता मंगेशकर की एक खास आदत थी वह रिकॉर्डिंग के लिए जब भी स्टूडियो में घुसतीं तो चप्पल बाहर ही छोड़ा करती थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने स्टूडियो को हमेशा एक मंदिर का दर्जा दिया. अपने परफेक्शन के बावजूद लता मंगेशकर रिलीज के बाद कभी अपना गाना नहीं सुनती थीं. लता ने खुद एक बार एक इंटरव्यू में कहा था था कि वह अपने गाने इसलिए नहीं सुनतीं क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो वे खुद ही गलतियां निकालती रहेंगे.

लता मंगेशकर ने अपने पूरे करियर में कई सम्मान हासिल किए. 1989 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया. 2001 में राष्ट्र के लिए उनके योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. इसके साथ लता भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाली दूसरी गायिका बनीं. 2009 में फ्रांस ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर का अधिकारी बनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

लता मंगेशकर का पहला गाना

लता मंगेशकर ने 1942 में अपने पिता को खो दिया. उस वक्त वे महज 13 साल की थीं. उनके पिता की दिल की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई. ऐसे में नवयुग चित्रपट मूवी कंपनी के मालिक और मंगेशकर परिवार के करीबी दोस्त मास्टर विनायक (विनायक दामोदर कर्नाटकी) ने उनकी देखभाल की. ​​उन्होंने लता की एक गायक और एक्ट्रेस के तौर पर करियर शुरू करने में मदद की.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का 40 साल पुराना शो, इसकी धुन ने कर दिया सबको दीवाना, इस शो के नाम पर कर्नाटक में बना था रेलवे स्टेशन

विनायक की मदद से लता ने 13 साल की उम्र में मराठी फिल्म किती हसाल में "नाचू या गाडे, खेलु सारी मानी हौस भारी" गीत गाया. इसे सदाशिवराव नेवरेकर ने कम्पोज किया था, लेकिन गीत को फिल्म के फाइनल कट से हटा दिया गया था. विनायक ने उन्हें नवयुग चित्रपट की मराठी फिल्म पहिली मंगला-गौर (1942) में एक छोटी सा किरदार दिया जिसमें उन्होंने "नताली चैत्राची नवलाई" गाया. लता मंगेशकर का पहला हिंदी फिल्म गजभाऊ (1943) के लिए "माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू" था. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी अपने पैर जमाना बाकी था. इसलिए लता मंगेशकर को पहले एक्टिंग पर ध्यान देना पड़ा जो उन्हें पसंद नहीं था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar Acting, Lata Mangeshkar All Hit Songs, Lata Mangeshkar Birthday, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com