विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

मिलें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से, कभी स्टोरेज रूम में रहने को थीं मजबूर अब जीती हैं ऐसी शानदार लाइफ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज की लाइफ अब नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी. 'आई एम जॉर्जिना' टाइटल से सीरीज 27 जनवरी को रिलीज होगी.

मिलें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से, कभी स्टोरेज रूम में रहने को थीं मजबूर अब जीती हैं ऐसी शानदार लाइफ
जानें कैसी लाइफ जीती हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज
नई दिल्ली:

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनियाभर में अपने जानदार खेल के लिए पहचाने जाते हैं. पुर्तगाली खिलाड़ी जितनी सुर्खियों में अपनी गेम की वजह से रहते हैं, उतनी ही सुर्खियों में उनकी पर्सनल लाइफ भी रहती हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्ज की लाइफ अब नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी. 'आई एम जॉर्जिना' टाइटल से सीरीज 27 जनवरी को रिलीज होगी. इस छह एपिसोड वाली वेब सीरीज में जॉर्जिना अपनी पर्सनल और पब्लिक लाइफ से दर्शकों को रू-ब-रू कराएंगी. इस तरह जॉर्जिना की जिंदगी में झांकने का मौका मिल सकेगा.

जॉर्जिना और रोनाल्डो की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात उस समय हुई थी जब वह गुच्ची की एक स्टोर में सेल्सविमन का काम करती थीं. यहां काम करने के उन्हें 10 पौंड प्रति घंटा मिलते थे. यह दुकान मेड्रिड की फेमस सेरानो स्ट्रीट पर थी. जॉर्जिना बताती हैं, 'अतीत में सेरानो स्ट्रीट पर मैं बैग बेचती थी, और अब मैं वहां से खरीदती हूं.'

v01ldit

जॉर्जिना की लाइफ संघर्षों से भरी रही है. उन्होंने बताया है कि मैं सस्ते अपार्टमेंट की तलाश में रहती थी, फिर मुझे स्टोरेज रूम में रहने की जगह मिली. जो सर्दियों में बहुत ठंडा और गर्मियों में तंदूर बन जाता था. लेकिन जब मैं क्रिस्टियानो से मिली तो मेरी जिंदगी ही बदल गई.

bhcn7h

जॉर्जिना रॉड्रिग्ज एक मॉडल, मां, इन्फ्लुएंसर, कारोबारी, डांसर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर हैं. आई एम जॉर्जिना' में जॉर्जिना रॉड्रिग्ज के जिंदगी की गहरी जानकारी मिलती है.

h1k8747

इस सीरीज में जॉर्जिना अपने जीवन के सभी पहलुओं को फैन्स के साथ साझा करेंगी. इस सीरीज के जरिये उनके साथ रोजाना की दिनचर्या, मातृत्व, रिश्ते, यात्राओं और पार्टियों का के अंदक झांकने को मिलेगा और दर्शकों को पता चल सकेगा कि जॉर्जिना रॉड्रिग्ज वास्तव में है कौन. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cristiano Ronaldo, Cristiano Ronaldo Girlfriend Georgina Rodriguez, Georgina Rodriguez, Netflix, I Am Georgina Series, Soy Georgina Netflix Seris, Georgina Rodriguez Wikipedia, Georgina Rodriguez Net Worth, Georgina Rodriguez Instagram, Georgina Rodriguez Age, How Did Ronaldo Meet Georgina Rodriguez?, Cristiano Ronaldo Net Worth, Cristiano Ronaldo Instagram, Cristiano Ronaldo Age, Cristiano Ronaldo Twitter, Cristiano Ronaldo Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com