Lust Stories 3 trailer Out: ओटीटी एक ऐसा मनोरंजन का प्लेटफार्म बन गया है जो हर बदलते दिन के साथ मनोरंजन की रोज नई डोज फैंस के सामने लेकर आ रहा होता है. अभी जियो हॉटस्टार पर दर्शक बिग बॉस सीजन 20 के खुमार से निकल ही नहीं पाए की नेटफलिक्स ने अपनी मोस्ट अवेटिड सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है.
Netflix पर दिखेगा चाहत, ड्रामा और उलझनों से भरी कहानियों का कॉकटेल
नेटफलिक्स ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इसके ट्रेलर को जारी किया है. जिसमें प्यार, रिश्तों, चाहत के तारों में उलाझकर नई कहानियों का गुच्छा लेकर आ रहे है जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगी. इसके मेकर्स flyingunicornfilms ने इसके ट्रेलर को रिलीज करते हुए लिखा की इच्छा, ड्रामा और उलझनें. तारीख याद रखें . लस्ट स्टोरीज़ 3 देखें, 18 सितंबर को रिलीज़ हो रही है, सिर्फ़ Netflix पर! यानी आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 18 सितंबर से सिर्फ़ Netflix पर चाहत, ड्रामा और उलझनें को समझने के लिए लस्ट स्टोरीज़ 3 देखें.
यहां देखे लस्ट स्टोरीज का ट्रेलर
कौन कौन से कलाकार है शामिल
लस्ट स्टोरीज 3 को चार मशहूर फिल्ममेकर्स - विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने मिलकर बनाया है. जिसमें चार अलग-अलग सिनेमैटिक एक्पीरियंस को दिखाने की कोशिश की गई है. जिनमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फज़ल और गुरफतेह पीरज़ादा शामिल हैं. इन्हीं कलाकारों के उलझे हुए रिश्तों, भावनात्मक उलझनों और इच्छाओं के कई पहलुओं से गुजरती नजर आएंगी लस्ट स्टोरीज़ 3 की कहानियां.
क्या है लस्ट स्टोरीज 3 के ट्रेलर में
लस्ट स्टोरीज 3 का ट्रेलर दर्शकों को चार बहुत अलग-अलग कहानियों की झलक दिखाता है, जिनमें से हर एक का अपना अंदाज़, लय और सरप्राइज़ है. ये सभी कहानियां इस बात को बताएंगी कि लोग क्या चाहते हैं, क्या छिपाते हैं, और ये इच्छाएं उनके आस-पास के रिश्तों को कैसे बदल सकती हैं. कमजोरी और खुद को समझने के पलों को ह्यूमर और केमिस्ट्री के साथ बैलेंस करती है ये जितनी एंटरटेनिंग है उतनी ही रिलेटेबल भी.
आपके लिए और भी
नेटफ्लिक्स पर फिर लौट रहा है ‘लस्ट स्टोरीज' का जादू, इस बार 4 डायरेक्टर्स सुनाएंगे नई कहानियां
ये Video भी देखें:
Pushpa 2 के शोर में Bhojpuri का पहला 100 करोड़ | Ritesh Pandey Interview | Hello Koun Song
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं