दिल्ली में यमुना को प्रदूषण से कब मिलेगी मुक्ति? कालिंदी कुंज घाट पर अब भी हैं झाग
प्रकाशित: नवम्बर 17, 2023 07:45 PM IST | अवधि: 2:18
Share
दिल्ली में यमुना के कालिंदी कुंज घाट पर अब भी झाग बने हुए हैं. हालांकि कोशिश की जा रही है कि झाग को घटाया जा सके. छठ पूजा शुरू हो चुकी है लेकिन दिल्ली में यमुना में झाग घटने के बजाए बढ़ गए हैं. दिल्ली में हर साल छठ के मौके पर यमुना के यह झाग हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में सवाल है कि दिल्ली में यमुना को प्रदूषण से कब मुक्ति मिलेगी?