किस नारियल में होगा ज्यादा पानी? सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक से पहचानें

  • 2:48
  • प्रकाशित: मार्च 30, 2026

नारियल खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उसमें पानी कितना होगा. कई बार नारियल काटने के बाद निराशा हाथ लगती है, क्योंकि उसमें पानी बेहद कम निकलता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस परेशानी का हल बताया है.

नारियल बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नारियल विक्रेता दावा करता है कि उसे रोज़ हजारों नारियल संभालने का अनुभव है. उसके मुताबिक, नारियल खरीदने की एक आसान ट्रिक अपनाकर कोई भी सही नारियल चुन सकता है. उसकी बातों को देखकर कई लोग इसे भरोसेमंद मान रहे हैं.


कौन सा नारियल न खरीदें?

वीडियो में दुकानदार साफ तौर पर कहता है कि बहुत बड़ा नारियल कभी नहीं लेना चाहिए ज्यादा आवाज करने वाला नारियल भी पानी कम होने का संकेत हो सकता है. उसका कहना है कि ऐसे नारियल बाहर से भले अच्छे लगें, लेकिन अंदर पानी कम निकलने की संभावना ज्यादा रहती है.

काटकर दिखाया लाइव सबूत

वीडियो में दुकानदार अपने सामने रखे अलग-अलग नारियल काटकर भी दिखाता है. पहले वह तीन साइड वाला नारियल काटता है, जिसमें से बिल्कुल भी पानी नहीं निकलता. इसके बाद वह एक ऐसा नारियल दिखाता है जो बाहर से थोड़ा सूखा नजर आता है. दुकानदार बताता है कि ऐसा नारियल खरीदना चाहिए, क्योंकि जब अंदर ज्यादा पानी होता है तो नारियल का बाहरी हिस्सा सूखने लगता है। जब वह इस नारियल को काटता है, तो उसमें से भरपूर मात्रा में पानी निकलता है.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इस ट्रिक को बेहद काम की बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि हर बार सूखा दिखने वाला नारियल ही पानी से भरा हो, यह जरूरी नहीं है.